कोल: अलहदादपुर में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद थाने पहुंचे एक पक्ष के लोग धरने पर बैठे, जमकर हुआ हंगामा
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 थाना हरदुआगंज के गांव अलहदादपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग लेकर थाने पहुंचे और थाने में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान एक पक्ष के लोग पुलिस के सामने ही थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग लेकर जमकर हंगामा करने लगे।