कोल: देहलीगेट में पुलिस ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च, लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अभय कुमार पांडे ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना देहलीगेट क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वहीं, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।