बरेली: IAS बनकर ठगी का साम्राज्य, फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर करोड़ों की ठगी, XUV-700 पर लिखा था ‘ADM FR’, तीन महिलाएं गिरफ्तार
बरेली में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। थाना बारादरी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को रसूखदार अफसर बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने इस मामले में डा. विप्रा शर्मा, दीक्षा पाठक और शिखा शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह लोगों को UPSSSC और दूसरे सरकारी विभागों में