कोल: जरगवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 जरगवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की सोमवार रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को 30 वर्षीय सोनू अपने खेत से घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद सोनू घायल हुआ था। घायल सोनू का इलाज अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई।