महाराजगंज: ठकुराइन खेड़ा में करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, सीएचसी में कराया गया उपचार
9 जून मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे जानवरों को पानी पिलाते समय हैंड पंप में लगे टुल्लू पम्प से उतर रहे करंट की चपेट में महिला आ गई। और झुलस कर घायल हो गई ,आसपास मौजूद परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को निजी वाहन से बछरावां सीएचसी पहुंचाया । जहां महिला का इलाज किया जा रहा है, डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इलाज अभी भी जारी है।