नारायणपुर: नारायणपुर में 650 विद्यार्थियों ने ‘‘विकसित भारत @2047’’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी नक्सलवाद मुक्त, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की कल्पना लेकर सामने आए। प्रतियोगिता में 650 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और अपने विचारों से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।