मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर 25 दिन का अभियान: बिना टिकट यात्रियों पर नज़र, दलालों पर शिकंजा और सुविधाएं होंगी अपग्रेड
मुरैना रेलवे स्टेशन पर 5 से 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।रेल्वे PRO ने बताया की ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए बिना टिकट यात्रियों और दलालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे और स्टाफ बढ़ाया गया है।पेयजल, साफ-सफाई, रोशनी व पंखों की व्यवस्था सुधारी जाएगी,वहीं रेल मदद वार रूम से शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।