ग्वालियर गिर्द: नीड़म रेलवे ट्रैक पर ट्रैन से कटकर अधेड़ की मौत, जेब मे मिले ID से हुज शिनाख्त
हरिशंकरपुरम में रहने वाले 55 वर्षीय राजेश रावत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि वे रात को घर से पुश्तैनी मकान जाने की बोल के निकले थे, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। पुलिस ने जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी।फिलहाल विश्वविद्यालय पुलिस मार्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।