धनोरा: सड़क पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से अज्ञात युवक गंभीर घायल, लखनादौन रेफर; पुलिस पहचान में जुटी
Dhanora, Seoni | Jul 29, 2026 धनोरा थाना अंतर्गत सुनवारा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए सिविल अस्पताल लखनादौन रेफर किया गया। घायल की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सुनवारा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच