ऊंचाहार: भीम का पुरवा अरखा गाँव में जमीन बंटवारे के विवाद में दबंगों की पिटाई से 5 लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार क्षेत्र के भीम का पुरवा अरखा गाँव निवासी मातादीन, हरिशंकर व रामबाबू सगे भाई है, जिनका परिवार के ही रामफल, किशोरी व छोटेलाल से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है।रविवार की शाम इसी बात को लेकर आरोप है कि, रामफल के पक्ष ने मातादीन के परिवार पर लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें मातादीन व उनके भाई की पुत्रियां कुल 5 घायल हुए,जिन्हें भर्ती कराया गया है।