बरेली: बरेली में अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया, किला पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
बरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी गंगा मंदिर के पास चबूतरे पर संदिग्ध हालत में खड़ा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा