कोलारस: कोलारस पुलिस ने नेशनल हाईवे पर राज होटल के पास से गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 स्थित राज होटल के पास रविवार सुबह पुलिस ने एक कंटेनर से 31 गौवंश बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने दो गौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक कोलारस पुलिस को रविवार सुबह मुखबिर से पशु तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।