बांका: पुनसिया चौक के पास सड़क हादसे में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत
Banka, Banka | May 3, 2026 पुनसिया चौक के पास हुए सड़क हादसे में बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंजीत यादव के 19 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की रविवार की सुबह 10 बजे इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बताया गया कि 24 अप्रैल को पुनसिया बाजार चौक के समीप बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी।