बाह: फरेरा गांव में शराब के नशे में नाती ने अपने दादा से की मारपीट
थाना बाह क्षेत्र के फरेरा गांव में बुधवार को एक नाती ने शराब के नशे में अपने 75 वर्षीय दादा से मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शीतल प्रसाद घर पर थे, तभी उनका नाती प्रदीप तोमर शराब के नशे में पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ते ही प्रदीप ने अपने दादा पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।