धामपुर: धामपुर क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे धामपुर क्षेत्र के गांव अमखेड़ा के जंगल में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने पर हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे।