हरदा: ग्राम रेलवा में पुलिस प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहर, हंडिया पुलिस पर आरोप, एसपी से जांच की मांग
Harda, Harda | May 9, 2026 हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रेलवा में एक बुजुर्ग को कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला सामने आया है। गांव निवासी बलराम कोरकू और छायाबाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके 80 वर्षीय पिता अजबसिंह कोरकू को थाने में प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उन्होंने जहरीली दवा का सेवन कर लिया।