सोमवार को 11 बजकर 48 मिनट में जिला आयुष कार्यालय गोड्डा के तत्वाधान में आयुष आरोग्य मंदिर धामसाय के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय धमसाय मैं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 55 स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने की। जांच के बाद सभी स्कूली बच्चों को निशुल्क दवा दी गई।