मड़ियाहू: गहली गांव में आंबेडकर प्रतिमा के अपमान से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ अपमानजनक कृत्य सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रतिमा पर पान-गुटका थूकने और चेहरे पर मिट्टी पोतने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटकर विरोध करने लगे