मंदसौर: बारिश से बीपीएल चौराहा व कालाखेत ग्राउंड में जलभराव, सड़कें तालाब बनीं, लोग परेशान,व्यवस्था पर सवाल उठे
मंदसौर में शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। बीपीएल चौराहा टैक्सी स्टैंड और कालाखेत ग्राउंड क्षेत्र में जलभराव से सड़कें तालाब बन गईं, गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है,