पुलिस कमिश्नरेट आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आपसी मतभेदों के कारण अलगाव की कगार पर पहुंचे 11 दंपत्तियों को कुशल काउंसलर्स ने संवाद, समझ और सहयोग की प्रक्रिया से पुनः एकजुट किया। परामर्श के बाद दंपत्तियों ने विवाद भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया, जिससे न केवल परिवार टूटने से बचे बल्कि बच्चों और परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।