झज्जर: गिरधरपुर से लापता हुए व्यक्ति का माइनर में मिला शव
पांच रोज पूर्व अपने गांव से लापता हुए झज्जर के गांव गिरधरपुर निवासी श्रीभगवान का शव गांव छपार से होकर गुजर रही नहर से बरामद हुआ है। श्रीभगवान की मौत के पीछे कारण क्या रहे इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस को जैसे ही शव के नहर में मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का नहर से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर।