जमुई: सतगामा में मारपीट दो महिला घायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सतगामा निवासी फरजाना खातून तथा बेली खातून के रूप में की गई है। घायल ने बताया की घरेलू विवाद को लेकर उसका भाई मो. अली, आरजू खातून,समीर बेबी सहित अन्य के द्वारा मारपीट किया गया जिसमें दोनो घायल हो गए।