खंडवा: 6 साल में जंगल निगल गया माफिया! अब हजारों क्विंटल मक्का उगल रही थी सरकारी जमीन
खंडवा जिले के सामान्य वन मंडल के गुड़ी वन परिक्षेत्र में वर्षों से चल रहे बड़े वन अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिस इलाके में छह-सात साल पहले तक घना जंगल था, वहां वन माफियाओं ने पेड़ काटकर खेती शुरू कर दी थी और हर साल हजारों