बिंदकी: जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के मोहल्ला पोजेपुर में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे छोटे उम्र लगभग 55 वर्ष लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक फल लगाने का काम करता था।