धौरहरा: धौरहरा तहसील क्षेत्र में फरियादियों का लगा जमावड़ा, जिलाधिकारी से अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए मची अफरा-तफरी
धौरहरा तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान फरियादियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की लंबी लाइन तहसील गेट से लेकर हाल और बरामदों तक लगी रही। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तहसील में उनकी समस्याएं समय पर नहीं सुनी जाती है।राजस्व कर्मी केवल कागजी निस्तारण दिखाकर मामले को रफा दफा कर देते है।