हज़ारीबाग: जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी करती हैं प्रैक्टिस, वहां शौचालय बदहाल! हजारीबाग स्टेडियम की शर्मनाक तस्वीर
हजारीबाग के ऐतिहासिक कर्जन ग्राउंड की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। रोज़ 5 हजार से अधिक खिलाड़ी और स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का कुमारी भी इसी मैदान में अभ्यास करती हैं। बावजूद इसके, स्टेडियम के 12 में से एक भी शौचालय उपयोग योग्य नहीं है। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है, जबकि महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।