श्रीडूंगरगढ़: लिखमादेसर की रोही में मिला PIA लिखा जहाजनुमा गुब्बारा, पुलिस जांच में जुटी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर की रोही में एक खेत में PIA लिखा जहाजनुमा प्लास्टिक का गुब्बारा मिलने से ग्रामीणों में उत्सुकता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह गुब्बारा हवा के साथ उड़कर ओंकारनाथ सिद्ध के खेत में आ गिरा, जहां खेल रहे बच्चों के हाथ लगा। गुब्बारे पर अंग्रेजी में "PIA" तथा उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। ओंकारनाथ सिद्ध ने बताया कि गुरुवार