ऊंचाहार: सरायं परसू गाँव में नियमों को ताक पर रखकर की गई भूमि की वरासत, मामले की होगी जांच-एसडीएम
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के सरायं परसू गाँव में भूमि गाटा संख्या 57 व 70 की वरासत आरोप है कि, क्षेत्रीय लेखपाल ने मोटी रकम लेकर नियमों को ताक पर रखकर मृतक के बेटे की बजाय उसकी मां के नाम कर दिया।मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्यवाई की बात कही है।गाँव निवासी साहबे आलम की मृत्यु के बाद न्यायालय में वरासत का वाद विचाराधीन होने के बाद भी भूमि की वरासत कर दी गई है।