इटावा: लवेदी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते व्यापारी को लोहे की रोड से मारा, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jun 13, 2026 लवेदी थाना क्षेत्र लवेदी गाँव के रहने 45 वर्षीय गजेंद्र उर्फ लालू अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बन्द कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाये बैठे युवक ने उनकी चलती बाइक पर लोहे की रोड मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल व्यापारी थाने पहुँचा। वहीं पुलिस ने घायल व्यापारी का मेडीकल परीक्षण करवाया और आरोपी की तलाश सुरु की हैं।