भोगनीपुर: अटवा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छोटेपुरवा गांव के विकास चचेरे भाई राजबाबू के साथ बाइक से बुधवार को रिश्तेदारी में उधमपुर गए थे। वापस लौटते समय बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अटवा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विकास को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।