दमोह: देर से पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्ती, अब सार्थक एप से अनिवार्य होगी ई-अटेंडेंस - कलेक्टर प्रताप नारायण यादव
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह में शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों में सार्थक एप के माध्यम से ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य विभागीय कार्यालयों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा।