बागपत: कस्बा टटीरी में अवैध आतिशबाजी के गोदाम पर छापा, 40 लाख रुपये के पटाखे बरामद
Baghpat, Bagpat | Jul 25, 2026 जनपद बागपत में अवैध आतिशबाजी के भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की दोपहर करीब साढे चार बजे कस्बा टटीरी में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से भंडारित करीब पांच गाड़ी पटाखे बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है।