झालरापाटन: कानपुरा गांव में रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला, दंपति घायल
झालावाड़ की मंडावर थाना क्षेत्र के कानपुरा गांव में रास्ते में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठियां और पत्थरों से हमला कर दिया, अचानक हुए हमले में गांव के रहने वाले दंपति घायल हो गए, रविवार सुबह 11:00 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी मंडावर थाना पुलिस को दी है।