सिवनी: 2 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी निखिल शुक्ला गिरफ्तार, डूंडासिवनी पुलिस की कार्रवाई
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 सिवनी की डूंडासिवनी पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी निखिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को बताया गया कि आरोपी ने एक ही प्लॉट और मकान की अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री कर बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने उसे सिवनी से पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।