गिरिडीह: धरियाडीह के ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
शहर के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को 12 बजे सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय में एक कार्यक्रम किया गया।बताया गया कि विद्यालय के छात्र विराट कुमार स्वर्णकार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया।