शाहजहांपुर: डीएम और एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी की जांच की
दरअसल आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की। इसके अलावा परीक्षा केदो में सुरक्षा व्यवस्था व प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की जांच की। दोनों ही अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित को कड़े दिशा निर्देश दिए।