शाहजहांपुर: सदर बाजार के जीजीआईसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई ई-रिक्शा चालक नशे में मिले
दरअसल आज सोमवार 2:00 बजे जीजीआईसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का भी चालान किया गया। शराब के नशे को पकड़ने वाली मशीन के साथ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तौर पर ई रिक्शा चालकों की नशे की जांच की। इस दौरान कई रिक्शा चालक शराब के नशे में पाए गए।