परिहार: कन्हवा सैनिक रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, हालत गंभीर
कन्हवा सैनिक रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बा