पनागर: पनागर में गौ-तस्करी पर बवाल, आक्रोशित गौरक्षकों ने घेरा थाना, पुलिस प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम
पनागर क्षेत्र में गौ-तस्करी की बढ़ती वारदातों ने अब जनाक्रोश का रूप ले लिया है। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में गौ-सेवक और गौरक्षक सड़कों पर उतर आए। बस स्टैंड से पैदल मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने पनागर थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरक्षकों ने नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में तस्करी