बाबई: ग्राम सिरवाड़ में माखन नगर भाजपा मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन, BJP किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रहे मौजूद
शुक्रवार को सिरवाड़ में माखननगर भाजपा मंडल की कार्यशाला अयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निम्मित जिला महामंत्री किसान मोर्चा निखिलेश चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान जिला महामंत्री ने बताया कि 31 अगस्त को प्रत्येक बूथों पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन होगा।