बाबई: शनिचरा मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते आरोपीयो ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी वासुदेव पिता हरलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी धनिया और गोविंद दोनों ने फरियादी से शनिचरा मोहल्ले में फरियादी के घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।