बाबई: तहसील क्षेत्र मे डेंगू की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ता ग्राम मे भ्रमण कर फीवर व लार्वा विनष्टीकरण का कर रही कार्य
बुधवार को ब्लॉक मलेरिया अधिकारी अनवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम में भ्रमण कर घर-घर जाकर फीवर एवं लार्वा के विनष्टीकरण का कार्य किया जा रहा है।आशा कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया है कि वे ब्लॉक लेवल पर सूचना दे और CSC लेब में भेजकर मरीज के खून की जांच कराए।