नानपारा: हाड़ा बसहरी के पास नहर में मिला बच्चे का शव, मासूम ने पहनी थी काले रंग की बनियान, शिनाख्त नहीं हो सकी, प्रयास जारी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हाड़ा बसहरी के पास बेलवा साइफन के निकट सरयू नहर से एक लगभग 3 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 4:30 बजे की है। शव अधसड़ी अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नानपारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला।