नानपारा: नानपारा सीएचसी के अधीक्षक का तबादला, डॉक्टर नलिन राजा को नानपारा का नया अधीक्षक बनाया गया
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. सीबी राम का तबादला शिवपुर सीएचसी कर दिया गया है। वहीं, शिवपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नलिन राजा को नानपारा सीएचसी का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सोमवार को इस संबंध में स्थानांतरण सूची जारी की गई।