भिनाय: अजमेर जिला कलक्टर ने नागोला में रात्रि चौपाल लगाई, 73 परिवादों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Bhinay, Ajmer | Apr 25, 2026 जिला कलक्टर द्वारा ग्राम पंचायत नागोला में शनिवार रात्रि करीब 8 बजे तक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल की अध्यक्षता जिला कलक्टर लोक बंधु ने की है।ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत के साथ अपनी समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं।कलेक्टर लोक बंधु ने गंभीरता से सभी 73 परिवादों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।