हिमाचल प्रदेश :
⚖️ अदालत सख्त : पूर्व मंत्री की बेटी व जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को समन, फ्लैग रॉड हटाने के आदेश
अदालत ने पूर्व मंत्री की बेटी और जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को 10 जुलाई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित वाहन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वाहन को अपने कब्जे में लेकर उस पर लगी फ्लैग रॉड तुरंत हटाई जाए।
इसके साथ ही अदालत ने पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन को मौके से ले जाने के मामले पर नाराजगी भी जताई और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी, जिसमें चंपा ठाकुर को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा।