शामली: शामली के ताजपुर सिंभालका में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का शटर उखाड़कर 1.50 लाख की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर
Shamli, Shamli | Apr 15, 2026 बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक गांव ताजपुर सिंभालका निवासी अनुराग कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गांव में ही सिंभालका बाईपास के पास स्थित अपने इलेक्ट्रानिक शोरूम का शटर उखाड़कर गल्ले से 1.50 लाख की नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआई को भी उखाड़ कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।