ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब हुए बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि बरलाई में DNT आंदोलन के दौरान हाईवे जाम करना एवं गुनाह है। हाईवे जाम करने वालो के विरुद्ध मुकदमों की जानकारी लूंगा, अगर जरूरत पड़ी तो समाज के लोगों के विरुद्ध मुकदमों को वापस लेने के लिए पैरवी करूंगा।