सिडकुल पुलिस ने गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर शराब की तस्करी कर रहे 2 को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस को 98 पैकेट देशी शराब बरामद हुई है। आरोपी आदेश और कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है। सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।