सिमडेगा: अघरमा के पास भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; तीन बच्चे भी शामिल
सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रही। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने शाम 4 बजे घटना की पुष्टि की।